26 मई तक बंगाल, ओडिशा के तटों पर एक और चक्रवाती तूफान आने की संभावना: IMD

नई दिल्ली: चक्रवात तौकते के बाद अब एक और चक्रवात के 22 मई से 26 मई तक पूर्वी तट से टकराने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि, 22 मई के आसपास उत्तरी अंदमान सागर और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और यह एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा, 22 मई के आसपास उत्तरी अंदमान सागर और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद के 72 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे तेज होने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 मई की शाम के आसपास पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंचने की संभावना है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मछुआरों को तटों पर लौटने की चेतावनी जारी की है। 21 मई से बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here