मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गन्ने का भुगतान करने के लिए मदद की गुहार

बरेली : पूर्व मंत्री चेतराम के पौत्र व केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के सदस्य भुजेंद्र गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चीनी मिलों को जल्द से जल्द गन्ना भुगतान करने के लिए निर्देश देने की मांग की। नवाबगंज क्षेत्र के किसानों का ओसवाल शुगर मिल व बजाज चीनी मिल बरखेड़ा पर करोड़ों रुपये का बकाया है। मिलों द्वारा भुगतान में हो रही देरी से किसानों में आक्रोश है। सभी किसान आर्थिक समस्या से गुजर रहे है। केंद्रीय किशोर एवं बाल श्रम बोर्ड के सदस्य भुजेंद्र गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी को किसानों की हालात से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों का भुगतान करने के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here