मलकपुर चीनी मिल में आग लगने से लाखों का नुकसान

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

बागपत, 09 मई (UNI) उत्तर प्रदेश में बागपत जिले की मलकपुर चीनी मिल परिसर में पड़े बैगास के ढेर में लगी आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी मिल के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार की दोपहर बैगास के टीले में अचानक आग लग गई। मिलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। आग से आसपास बैगास के टीलों तक पहुंच गई और ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका।
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने से करीब बीस लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here