बलरामपुर चीनी बोर्ड द्वारा नए डिस्टलरी प्लांट के लिए 425 करोड़ के निवेश को मंजूरी

नई दिल्ली: बलरामपुर चीनी मिल्स ने कहा कि, उसके बोर्ड ने 320 किलोलीटर प्रति दिन (KLPD) के नए डिस्टिलरी प्लांट के लिए 425 करोड़ के निवेश को मंजूरी दे दी है। नया प्लांट दिसंबर 2022 तक शुरू होने की उम्मीद है। शनिवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में 320 केएलपीडी डिस्टलरी प्लांट के लिए 425 करोड़ का संशोधित पूंजी (पूंजीगत व्यय) मंजूर की गई। बलरामपुर चीनी मिल्स ने कहा कि, 4 नवंबर, 2020 को बोर्ड ने नए संयंत्र के लिए 320 करोड़ के निवेश को पहले ही मंजूरी दी थी। अब 105 करोड़ की कैपिटल वृद्धि मुख्य रूप से 20-KLPD ऑफ एक्स्ट्रा-न्यूट्रल अल्कोहल (ENA), कच्चे माल और तैयार माल के लिए उच्च भंडारण क्षमता, स्टील की कीमतों में तेज वृद्धि और डिजाइन में बदलाव के कारण हुई है।

कंपनी ने कहा कि, उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा इथेनॉल क्षमता बढ़ाने के लिए घोषित वित्तीय सहायता योजना के तहत बैंकों से 220 करोड़ कर्ज लेने की योजना बनाई है। इस प्लांट के माध्यम से लगभग 650 करोड़ का वार्षिक राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here