भाकियू का गन्ना प्रबंधक की मांग को लेकर आंदोलन

शाहाबाद : शाहाबाद सहकारी चीनी मिल में बाहरी क्षेत्र के गन्ना प्रबंधक के विरोध में भाकियू ने मिल परिसर में आंदोलन किया। भाकियू के नेतृत्व किसानों, मिल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों और मिल डायरेक्टरों ने मिल के मुख्य लेखाधिकारी सीए दीपक खटोड़ को ज्ञापन सौंपा। दैनिक ट्रिब्यून में प्रकाशित खबर के अनुसार, ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि शाहाबाद सहकारी चीनी मिल में बाहरी क्षेत्र के गन्ना प्रबंधक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हरियाणा सरकार की ओर से किसी सेवानिवृत्त गन्ना प्रबंधक को शाहाबाद चीनी मिल में नियुक्त करने के आदेश आए हैं, जिसके बाद किसानों, कर्मचारी यूनियनों व मिल डायरेक्टरों ने मिल प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर भाकियू के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस, हरकेश खानपुर, जयपाल चढ़ूनी, हाकम सिंह, संदीप खरींडवा, देवी लाल खरींडवा, लखबीर सिंह खरींडवा, बलकार सिंह डायरेक्टर, धर्मवीर डायरेक्टर, सुरिन्द्र कौर डायरेक्टर, रघबीर सिंह डायरेक्टर, नैब कौर मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here