बिहार : किसान संगोष्ठी में गन्ना उत्पादन बढ़ोतरी के लिए किया गया मार्गदर्शन

रीगा : गन्ना किसानों को उत्पादन बढाने के लिए चीनी मिल द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया था।भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, स्थानीय चीनी मिल परिसर में गन्ना उद्योग विभाग एवं चीनी मिल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यांत्रिकीकरण सह किसान संगोष्ठी द्वारा किसानों को मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गन्ना विकास सीतामढ़ी के सहायक निदेशक दीपक कुमार ने की।

यांत्रिकीकरण सुविधा को लेकर सोनालिका के एरिया मैनेजर रिकेश पाठक ने कहा कि, 20 से 75 एचपी का ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि उपकरण गन्ना की खेती करने वाले किसानों को कम से कम कीमत पर मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि, ट्रैक्टर एवं रोटावेटर एक साथ खरीदने पर 50% अनुदान दिया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक श्रुति मोसेस ने गन्ना की उन्नत खेती एवं उसमें लगने वाले कीड़े एवं उपचार पर विस्तार से बताया। वरीय गन्ना प्रबंधक अमरेंद्र कुमार सिंह, गन्ना प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने किसानों को अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ना की खेती करने का आग्रह किया।इया अवसर पर प्रगतिशील किसान श्याम बाबू सिंह, मनोज कुमार सिंह, अजीत प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, नंदलाल सहनी, सुजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here