बिहार: बाढ़ से गन्ने की फसल क्षतिग्रस्त

गोपालगंज, बिहार: बिहार में बारिश मुसीबत बनके बरस रही है, कई शहर और गांव बाढ़ की चपेट में आ गये है। कई इलाकों में फसलें पानी में डूब गई है। गोपालगंज भी बाढ़ से काफी प्रभावित हुआ है। भारी बारिश से गंडक नदी में बाढ़ आने से गन्ने की फसल क्षतिग्रस्त हुई है। बाढ़ प्रभावित इलाके के करीब 22 हजार हेक्टेयर गन्ना की फसल करीब सात दिनों तक डूबी रही। अब धूप के उगते ही पौधे सुकने लगे हैं।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, बाढ़ से पचास फीसदी से अधिक फसल के पूरी तरह नष्ट हो जाने की आशंका हैं, जिससे करीब तीस करोड़ रुपए क्षति का अनुमान है। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान पहले ही कोरोना महामारी की मार से आर्थिक मुसीबतों का सामना कर रहे है, किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here