बिहार: हसनपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई बंद

समस्तीपुर: इस सीजन में हसनपुर चीनी मिल को गन्ने की कमी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते मिल केवल 52 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद हुई। इस बार गन्ना किसानों के साथ साथ चीनी मिल प्रबंधन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हसनपुर प्रखंड में इस साल 12 हजार एकड़ में जलजमाव के कारण गन्ने की फसल खराब हो चुकी थी, और गन्ना कटाई में काफी दिक्कते झेलनी पड़ी।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जलजमाव वाली भूमि में प्रति कठ्ठा तीन से चार क्विंटल ही गन्ना का उत्पादन हो पाया जिससे इस साल लागत पूंजी भी डूब गयी। गन्ना उपाध्यक्ष वरीय शम्भू प्रसाद राय कहा कि, हसनपुर की 15 हजार एकड़ भूमि जलजमाव की चपेट में है। जलनिकासी की व्यवस्था होती है तो हसनपुर इलाकें की और प्रगति हो सकती है। शम्भू प्रसाद राय ने कहा कि, गन्ना किसानों को एक फरवरी तक खरीदे गये गन्ने के 98 करोड़ 26 लाख रुपये किसानों के बैंक खाते में भेज दिये गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here