मुंबई: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार मंगलवार को मुंबई के राजभवन में एक भव्य समारोह में भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के 9 -9 विधायकों को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी-सरकार के नेतृत्व में विद्रोह के बाद मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण के 40 दिनों के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है।
मंत्री पद की शपथ लेनेवाले बीजेपी के विधायकों में चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, राधाकृष्ण विखे पाटिल, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, विजयकुमार गावित और अतुल सावे शामिल हैं।शिवसेना के नेताओं में दादा भुसे, शंभूराजे देसाई, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, गुलाबराव पाटिल और संजय राठौड़ शामिल हैं।