केंद्र सरकार ने ईंधन पर ₹ 2 प्रति लीटर अतिरिक्त लेवी की समय सीमा बढ़ाई

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने ईंधन पर ₹ 2 प्रति लीटर अतिरिक्त लेवी की 1 अक्टूबर तक की समय सीमा को पेट्रोल के लिए एक महीने के लिए और डीजल के लिए छह महीने के लिए बढ़ाया है। वैश्विक तेल की कीमत में अस्थिरता और उच्च मुद्रास्फीति के बीच सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना ने कहा कि, पेट्रोल के लिए अतिरिक्त लेवी की समय सीमा 1 नवंबर, 2022 और डीजल को 1 अप्रैल, 2023 तक बढ़ा दी गई है।

1 फरवरी को केंद्रीय बजट ने 1 अक्टूबर, 2022 से देश में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और बायोडीजल मिश्रित डीजल को बेचने के लिए अनब्लेंडेड पेट्रोल और डीजल पर लेवी की घोषणा की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2022 को अपने बजट भाषण में कहा था की, ईंधन का सम्मिश्रण इस सरकार की प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here