केंद्र सरकार 2025 तक 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए है आश्वस्त

कोलकाता: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा की, केंद्र सरकार 2025 तक पेट्रोल और डीजल के साथ 20% एथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आश्वस्त है। वर्तमान में, देश 9% मिश्रण के स्तर पर पहुंच गया है।

पुरी बुधवार को यहां आईसीसी के यंग लीडर्स फोरम के साथ एक संवाद सत्र में बोल रहे थे। पुरी ने कहा कि, देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए इथेनॉल मिश्रण को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने बताया की, भारत लगभग 85% तरल हाइड्रोकार्बन का आयात करता है और 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च करता है। हम गैस का आयात भी कर रहे हैं, इसलिए हमारी प्राथमिकता एथेनॉल सम्मिश्रण के साथ-साथ अन्वेषण और उत्पादन (ईएंडपी) गतिविधियों को बढ़ाना है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री पूरी ने इथेनॉल मिश्रण पर कहा कि, हाल ही में एथेनॉल के लिए एक निविदा जारी की थी और उसे भारी प्रतिक्रिया मिली थी। यह पूछे जाने पर कि क्या एथेनॉल मिलाने से देश की खाद्य सुरक्षा प्रभावित हो सकती है, मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह गन्ने के अलावा जैव ईंधन की खरीद के लिए वैकल्पिक सामग्री पर विचार कर रहें है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here