Chandrayaan-3: जय हो! भारत ने रच दिया इतिहास; चांद पर लहराया तिरंगा

Indian Space Research Organisation’s (Isro) का महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन, चंद्रयान-3 आज सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतर गया और इसी के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग के साथ भारत विश्व का पहला देश बन गया।

पुरे विश्व की निगाहें चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर थी, खासकर हाल ही में रूस के लूना-25 के विफल होने के बाद।

चंद्रयान-3 का विकास चरण जनवरी 2020 में शुरू हुआ, जिसे 2021 में लॉन्च करने की योजना थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण मिशन की प्रगति में अप्रत्याशित देरी हुई।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए आखिरी के 17 मिनट अहम माने जा रहे हैं। लेकिन कुशलपूर्वक इसमें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here