सीजन 2023-24: आइए जानते है महाराष्ट्र के कौनसे विभाग में कितना हुआ चीनी उत्पादन

महाराष्ट्र में चीनी मिलें लगातार बंद हो रही है और इसके साथ ही राज्य में पेराई सत्र अंतिम चरण में पहुंच चूका है। अब तक राज्य में चीनी उत्पादन पिछले सीजन के मुकाबले फिलहाल कम ही है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 18 मार्च, 2024 तक इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 1012.69 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 1028.45 लाख क्विंटल (102.84 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। महाराष्ट्र में वर्तमान सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले अब तक मात्र 73 ही चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है जबकि पिछले सीजन में 18 मार्च तक 148 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था।

आइए जानते है महाराष्ट्र के कौनसे विभाग में कितना हुआ चीनी उत्पादन 18 मार्च तक हुआ है।

कोल्हापुर विभाग: 266.84 लाख क्विंटल
पुणे विभाग: 232.24 लाख क्विंटल
सोलापुर विभाग: 192.38 लाख क्विंटल
अहमदनगर विभाग: 127.94 लाख क्विंटल
छत्रपति संभाजी नगर विभाग: 82.99 लाख क्विंटल
नांदेड़ विभाग: 115.16 लाख क्विंटल
अमरावती विभाग: 8.78 लाख क्विंटल
नागपुर विभाग: 2.12 लाख क्विंटल

आपको बता दे, पिछले सीजन में इसी समय 211 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था और उन्होंने 1038.41 लाख टन गन्ना पेराई कर 1034.52 लाख क्विंटल (103.45 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here