गन्ना किसानों की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया

कुशीनगर: कप्तानगंज चीनी मिल अपने परिक्षेत्र के किसानों का गन्ना खेतों में छोड़कर बंद हो गई है। जिससे किसानों में हडकंप मच गया है, क्योंकि कई सारे किसानों का गन्ना अब भी खेतों में खड़ा है। उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत उर्फ अतुल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कप्तानगंज के गन्ना किसानों की पीड़ा बताई, और उचित कार्यवाही करने की मांग की।

उन्होंने कहा की, अचानक चीनी मिल बंद होने से किसान परेशान हैं। किसान काफी असमंजस में है की, आख़िरकार वह अपना गन्ना किस चीनी मिल में ले जाएं। अतुल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि, कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। गन्ना मूल्य भुगतान न होने से कप्तानगंज चीनी मिल परिक्षेत्र के किसान काफी खराब वित्तीय हालात से गुजर रहें हैं। मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here