किसानों, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद माय शुगर फैक्ट्री पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

बेंगलुरू: मांड्या के सरकारी माय शुगर फैक्ट्री के भविष्य पर अब भी अनिश्चितता के बादल मंडरा रहें है। उद्योग मंत्री मुरुगेश आर. निरानी ने कहा कि, मुख्यमंत्री मांड्या जिले के किसानों और राजनीतिक प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर माय शुगर फैक्ट्री पर फैसला लेंगे।

विधान परिषद में JD(S) एमएलसी मारिथिबेगौड़ा के एक सवाल का जवाब देते हुए, निरानी ने कहा कि, यह बैठक विधानमंडल सत्र के समापन के बाद होने की संभावना है। माय शुगर के निजीकरण के कदमों के खिलाफ किसानों के विरोध का जिक्र करते हुए, निरानी ने कहा कि उनके परिवार के स्वामित्व वाली निरानी शुगर्स अब माय शुगर फैक्ट्री का नियंत्रण लेने की बोली में हिस्सा नहीं लेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here