चीन, म्यांमार से कर सकता है चीनी आयात

म्यांमार में चीनी स्टॉक गोदामों में पड़े हुए है, इसलिए देश चीनी को कम करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।चीनी के अधिशेष को कम करने के लिए म्यांमार का लक्ष्य चीनी आयात को बढ़ावा देना है। इसी के बीच म्यांमार को चीन के रूप में एक उम्मीद की किरण दिखी है।

चीन के अधिकारी म्यांमार में चीनी गुणवत्ता, चीनी मिलों और गोदामों का निरीक्षण करने के लिए अक्टूबर में देश का दौरा करेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो चीन म्यांमार से चीनी खरीद सकता है।

2015 से मध्य 2017 के बीच, चीन म्यांमार का शीर्ष चीनी आयातक था। लेकिन चीन द्वारा चीनी आयात पर रोक लगाने के तुरंत बाद, देश में चीनी की अधिशेष बढ़ने लगी।

जब से चीनी का निर्यात रुका है, देश में कीमतें गिर गई हैं। स्थानीय चीनी व्यापारी चीन के बाजार पर निर्भर रहने के आलावा कुछ और विकल्पों पे जोर देने की मांग कर रहे है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here