भारत बंद: कई सड़कों, राजमार्गों और सीमाओं पर यातायात प्रभावित …

नई दिल्ली: भारत बंद के मद्देनजर विभिन्न सड़कों और राजमार्गों पर यात्रियों को यातायात अवरोधों का सामना करना पड़ा। तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद के चलते कई राज्यों में यात्री प्रभावित हुए, क्योंकि किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद के तहत सड़कों, राजमार्गों और सीमाओं को अवरुद्ध किया था।

दिल्ली में, यातायात को विनियमित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीमाओं और शहर की सड़कों पर लगभग 4,000 यातायात कर्मियों और हजारों सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144, लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट में कहा था कि, मंगलवार की सुबह, राजधानी की टिकरी, झारोदा और धनसा सीमा को किसी भी आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। केवल कार और दोपहिया जैसे हल्के मोटर वाहनों के लिए बदुसारई सीमा खुली है और झटीकरा सीमा केवल दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए खुली है। हरियाणा पुलिस ने भी भारत बंद के चलते पूरी एतिहाद बरती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here