गन्ना पर्यवेक्षक सवंर्ग की ऑनलाइन विभागीय परीक्षा सम्पन्न

लखनऊः 27 जून, 2022: प्रदेश के आयुक्त श्री संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि गन्ना किसानों से प्रत्यक्ष रूप से संवाद स्थापित कर विभाग का प्रतिनिधित्व करने वाले गन्ना पर्यवेक्षकों का विभागीय ज्ञान परखने के लिए दिनांक 25 जून, 2022 को विभागीय विषयों से सम्बन्धित ऑनलाइन दक्षता परीक्षा का आयोजन कराया गया। ऑनलाइन विभागीय परीक्षा हेतु श्री रमाकान्त पाण्डेय, प्रबन्ध निदेशक, उ.प्र. चीनी मिल संघ को परीक्षा नियंत्रक का दायित्व सौंपा गया।

इस सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए श्री भूसरेड्डी ने बताया कि दिनांक 25 जून, 2022 को सांय 04ः00 से 06ः00 बजे तक समस्त गन्ना पर्यवेक्षकों की विभागीय विषयों से सम्बन्धित जानकारी के स्तर के आंकलन हेतु विभागीय परीक्षा का आयोजन किया गया। उप गन्ना आयुक्त एवं जिला गन्ना अधिकारी को अपने-अपने कार्य क्षेत्र अन्तर्गत परीक्षा की शुचिता बनाये रखने का दायित्व प्रदान किया गया। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकृति के 150 प्रश्नों को सम्मिलित किया गया। प्रत्येक प्रश्न हेतु 02 अंक निर्धारित किये गये एवं प्रत्येक गलत प्रश्न हेतु ऋणात्मक मार्किंग (01 अंक) का प्रावधान भी किया गया।

परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर गन्ना पर्यवेक्षकों की वार्षिक कार्यपटुता रिर्पोट पर विशेष टिप्पणी भी अंकित की जाएगी। ऑनलाइन दक्षता परीक्षा में पूरे प्रदेश से गन्ना विकास विभाग के 1779 गन्ना पर्यवेक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें से अधिकतर पर्यवेक्षकों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागी गन्ना पर्यवेक्षकों द्वारा पूर्णांक 300 अंक के सापेक्ष अधिकतम 285 अंक तक प्राप्त किये गये। गन्ना पर्यवेक्षकों में परीक्षा को लेकर उत्साह की स्थिति रही।

गन्ना आयुक्त ने यह भी बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 जुलाई, 2022 को गन्ना विकास निरीक्षक/खांण्सारी निरीक्षक, 11 जुलाई, 2022 को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक/खाण्डसारी अधिकारी, 18 जुलाई, 2022 को जिला गन्ना अधिकारी/सहायक चीनी आयुक्त तथा 25 जुलाई, 2022 को उप गन्ना आयुक्त/उप चीनी आयुक्त की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here