देश में कोरोना के मामले 64 लाख के पार

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1,069 मौतों की वृद्धि के साथ, कोरोना से मृत्यु की संख्या शनिवार को भारत में 1 लाख से अधिक हो गया है। नवीनतम वृद्धि के साथ, देश में कोरोना से मृत्यु की संख्या अब 1,00,842 हो गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि इस बीच, देश में 79,476 नए मामले दर्ज किए गए, और कोरोनो वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 64,73,545 पहुंच गयी है। देश में अब तक कोरोना के 9,44,996 सक्रिय मामले है और कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 54,27,707 हो गयी है।

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here