कोरोना अपडेट: भारत में 47,262 नए COVID-19 मामलें दर्ज

नई दिल्ली: भारत में बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 47,262 नए COVID-19 मामले, 23,907 रिकवरी और 275 मरीजों की मौत हुई। इसके साथ, देश में कुल मामले 1,17,34,058 हो गए, जिनमें 3,68,457 सक्रिय मामले है। मरने वालों की कुल संख्या 1,60,441 हो गई है। 2,31,942 सक्रिय कोरोना वायरस मामलों के साथ, महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 23 मार्च को 10,25,628 नमूनों का परीक्षण किया गया था। 23 मार्च तक कुल 23,64,38,861 नमूनों का परीक्षण किया गया था। अब तक कुल 5,08,41,286 COVID-19 वैक्सीन की खुराक दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here