कोल्हापुर में भी कोरोना वायरस ने दी दस्तक

कोल्हापुर : चीनी मंडी

अब कोरोना वायरस का मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव मरीज से संपर्क करने वाले सभी लोगों को जांच के लिए कोल्हापुर के छत्रपति प्रमिलाराजे अस्पताल ले जाया गया है। उनके स्वैब के नमूने आज निरीक्षण के लिए पुणे प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। कोल्हापुर जिले में अब कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। जिला प्रशासन ने कोल्हापुर शहर में सैनीटाईजार का छिड़काव शुरू कर दिया है, जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे।

जिले में दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गये है। उनमें से एक महिला और एक पुरुष है। पुरुष मरीज पुणे से चार दिन पहले कोल्हापुर आया है। महिला मरीज इस्लामपुर में कोरोना मरीजों की रिश्तेदार है। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस कारण जिला प्रशासन अब अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here