महाराष्ट्र तक पहुंचा कोरोनावायरस; भारत में अब तक 47 केस

पुणे : चीनी मंडी

पुणे में सोमवार को कोरोनावायरस (COVID-19) के दो मामलों की पुष्टि हुई। पीएमसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की, उन्होंने कहा की, दोनों मरीजों ने इस महीने की शुरुआत में दुबई की यात्रा की थी। अधिकारियों ने कहा कि, मरीजों को नायडू अस्पताल में रखा गया है। उनका इलाज चल रहा है और दोनों की प्रकृति स्थिर हैं।

एक मरीज में COVID-19 के हल्के लक्षण हैं और अन्य मरीज सामान्य है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि, हमने उस समूह की जानकारी ले ली है, जिसके साथ इस दंपति ने यात्रा की थी। मरीज 1 मार्च को दुबई से लौटे थे। वे एक समूह के 40 लोगों के साथ लौटे थे। स्वास्थ्य अधिकारी उन सभी लोगों पर नज़र रख रहे हैं जिनके संपर्क में वे आए थे। इस दंपति में पहले कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए, लेकिन बाद में कुछ दिनों के बाद हल्के लक्षण दिखाई दिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 47 हो गए हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here