COVID-19: भारत में 10,000 से अधिक नए मामले

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा की, पिछले 24 घंटों में देश में 10,064 नए COVID-19 मामलों की सूचना दी गई है, मंगलवार को कुल मामलों की संख्या 1,05,81,837 पर पहुंच गया। डिस्चार्ज मरीजों की कुल संख्या 1,02,28,753 तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में 137 मौतों के बाद मरने वालों की संख्या 1,52,556 हो गई है।

वर्तमान में, देश के सक्रिय कोरोनावायरस मामले 2,00,528 हैं। केरल में सक्रिय कोरोनावायरस मामलों की संख्या (68,617) सबसे अधिक है, महाराष्ट्र 51,887 मामलों के साथ दुसरे नंबर पर है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, 18 जनवरी तक कुल 18,78,02,827 नमूनों का COVID-19 के लिए परीक्षण किया गया, जिनमें से 7,09,791 नमूनों का सोमवार को परीक्षण किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, भारत की रिकवरी दर 96.59 प्रतिशत को छू गई है। कुल 3,81,305 लाभार्थियों को 7,704 सत्रों के माध्यम से सोमवार तक COVID-19 टीका लगाया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here