क्रॉपेनर्जीज अस्थायी रूप से एथेनॉल प्लांट बंद करने की संभावना

बर्लिन / लंदन : जर्मन जैव ईंधन उत्पादक क्रॉपेनर्जीज (CE2G.DE) ने कहा कि,कच्चे माल की बढती लागत के कारण उसे अपने कुछ एथेनॉल प्लांट्स में उत्पादन कम करना या अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है।यूरोप की सबसे बड़ी चीनी रिफाइनर Suedzucker (SZUG.DE) की सहायक कंपनी, Cropenergies ने कहा कि, उनका विशेष ध्यान ब्रिटेन के विल्टन में अपने संयंत्र पर होगा, क्योंकि प्राकृतिक गैस और बिजली की बढ़ी हुई कीमतों ने प्लांट के मुनाफे पर गंभीर दबाव डाला है।कंपनी ने कहा कि, इस प्लांट की वार्षिक एथेनॉल उत्पादन क्षमता 400,000 क्यूबिक मीटर है, और इसमें जनवरी 2023 से भी परिचालन बंद किया जा सकता है।कंपनी ने कहा कि, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में ब्राजील और अमेरिका से आयात बढ़ने ने एथेनॉल की बिक्री कीमत में गिरावट हो रही है।कंपनी ने कहा, आने वाले हफ्तों के भीतर, प्रबंधन ऊर्जा, अनाज और एथेनॉल बाजारों की बारीकी से निगरानी की जाएगी और उसके बाद प्लांट को अस्थायी रूप से बंद करने के बारे में फैसला लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here