उत्तर प्रदेश में चार चीनी मिलों में पेराई सत्र जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पेराई सत्र अंतिम चरण में है। राज्य में अधिकांश चीनी मिलों ने पेराई सत्र को खत्म कर दिया है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अभी मात्र चार चीनी मिलों में पेराई चालू है।

उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों ने 31 मई, 2021 तक 110.16 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जो पिछले साल इसी तारीख को उनके द्वारा उत्पादित 125.46 लाख टन की तुलना में 15.30 लाख टन कम है। इस वर्ष संचालित होने वाली 120 मिलों में से 116 मिलों ने अपनी पेराई समाप्त कर दी है और केवल 4 मिलों ने अपना परिचालन जारी रखा है, जबकि पिछले वर्ष इसी तारीख को 14 मिलें पेराई कर रही थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में वर्तमान पेराई सत्र कुछ दिनों के लिए लंबा हो गया क्योंकि अधिकांश गुड़ / खांडसारी इकाइयों ने लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण अपना परिचालन बंद कर दिया था, जिसके कारण किसानों ने अपना गन्ना पेराई के लिए मिलों को भेज दिया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here