कर्नाटक में 40 चीनी मिलों द्वारा पेराई सीजन समाप्त; अब तक हुआ 45 लाख टन चीनी उत्पादन

कर्नाटक में इस सीजन अब तक 40 चीनी मिलें बंद हो चुकी है और साथ ही साथ राज्य में गन्ना पेराई, चीनी उत्पादन और चीनी रिकवरी में गिरावट देखने को मिल रही है।

नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के आकड़ों के मुताबिक, 29 फरवरी 2024 तक, कर्नाटक में 36 चीनी मिलों में पेराई सत्र 2023-24 शुरू है और 468.72 लाख टन गन्ने की पेराई की गई है और अब तक 45.70 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है। कर्नाटक में इस सीज़न में चीनी रिकवरी रेट कम देखी जा रही है, जो पिछले सीज़न की समान अवधि के दौरान 10.10% की तुलना में 9.75% है। कर्नाटक में कुल 76 चीनी मिलों ने पेराई सीजन में भाग लिया था जिसमे से अब तक 40 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पिछले सीजन में इस समय तक 74 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था और 25 चीनी मिलें ही बंद हुई थी। 506.93 लाख टन गन्ना पेराई कर 51.20 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया था।

अगर देश की बात करे तो, NFCSF के आकड़ों के मुताबिक, 29 फरवरी 2024 तक, देश में 462 चीनी मिलों में पेराई सत्र 2023-24 शुरू है और 2559.64 लाख टन गन्ने की पेराई की गई है और अब तक 254.70 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है। देश में कुल 533 चीनी मिलों ने पेराई सीजन में भाग लिया था जिसमे से अब तक 71 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दिया है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here