बागपत और रमाला चीनी मिल में नवंबर के पहले सप्ताह में पेराई सत्र शुरू हो सकता है

बागपत, उत्तर प्रदेश: बागपत और रमाला चीनी मिल में पेराई कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। दोनों ही मिलों में मशीनरी मरम्मत का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। तीन नवंबर को पूजन के बाद किसानों को गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया जाएगा।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, दोनों ही मिलों में नया पेराई सत्र नवंबर माह के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। इसके लिए दोनों ही मिलों में तीन नवंबर को पूजन किया जाएगा। जिसमें अधिकारियों के साथ किसान भी शामिल होंगे। मिल में स्थापित तौल केंद्रों की मरम्मत की जा रही है। मिल परिसर को सफाई के जरिए चकाचक बनाया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी डा. अनिल कुमार भारती ने बताया कि, तीन नवंबर को दोनों चीनी मिलों में पूजन कराया जाएगा। इसके बाद किसानों को गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया जाएगा। इंडेंट जारी होने के बाद मिलों में पेराई शुरू करा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here