कर्नाटक में नवंबर में शुरू होगा पेराई सीजन

बेलगावी : कर्नाटक के चीनी आयुक्त ने चीनी मिलों को 1 से 15 नवंबर 2023 तक पेराई मौसम शुरू करने का आदेश दिया है। आदेश का पालन नहीं करने वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है। चीनी उत्पादन के मामले में कर्नाटक देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। राज्य के 16 जिलों में 71 चीनी मिलें है। इनमें से सबसे अधिक 24 चीनी मिलें बेलगावी जिले में है।

लोकमत में प्रकाशित खबर के मुताबिक, वर्ष 2022-23 में प्रदेश में 6 लाख 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना लगाया गया था। वर्ष 2023-24 में यह 6 लाख 56 हजार हेक्टेयर है। इसका मतलब है कि, इस साल गन्ने का रकबा 4 हजार हेक्टेयर कम हो गया है। इस साल बारिश कम है, और इस कारण गन्ने की वृद्धि अपेक्षित नहीं हो सकी है। जिससे गन्ने का वजन कम होने की संभावना है। इसी पृष्ठभूमि में चीनी आयुक्त द्वारा उपरोक्त निर्णय लिया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

8 अगस्त को कपड़ा और चीनी विकास मंत्री शिवानंद पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य में इस वर्ष की वर्षा और गन्ने की उपलब्धता के अलावा उपरोक्त मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद राज्य में 1 से 15 नवंबर तक पेराई सीजन शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में चीनी मिलों के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी उपस्थित थे। इस बैठक के बाद सहकारिता आयुक्त शिवानंद कालकेरी ने पेराई सीजन शुरू करने को लेकर आदेश जारी किया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here