बिजनौर : उत्तर प्रदेश में पेराई सीजन अब गति पकड़ रहा है, और आज द्वारिकेश ग्रुप की बुंदकी और बहादरपुर चीनी मिल सहित धामपुर चीनी मिल व बरकातपुर चीनी मिलों के पेराई सत्र का शुभारंभ होगा। द्वारिकेश शुगर मिल बुंदकी चीनी मिल के पेराई सत्र का प्रारंभ प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी करेंगे।
जनपद में करीब सवा दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में उत्पादित गन्ने की पेराई के लिए नौ चीनी मिलें हैं।मिलों ने गन्ना आपूर्ति को पर्ची का इंडेंट कई दिन पहले काट दिया। जिले की बाकी चीनी मिलें भी जल्द अपना पेराई सत्र शुरू कर देंगी।