तकनीकी खराबी के चलते 12 घंटे ठप हुई गन्ना पेराई

अमरोहा: कालाखेड़ा की सहकारी चीनी मिल में आई तकनीकी खराबी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा। तकनीकी खराबी के कारण पेराई लगभग 12 घंटे से अधिक ठप हुई। गन्ने के संग ट्रैक्टर की लोहे की पटरी चेन में चली जाने की वजह से फाल्ट आया था, मरम्मत के बाद पेराई फिर से शुरू हुई।

बुधवार सुबह चीनी मिल में पेराई कार्य ठप हुआ था। गन्ना लेकर आए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चीनी मिल के सीसीओ के मुताबिक तकनीकी खामी की वजह से पेराई कार्य कुछ घंटे के लिए ठप रहा था। खामी दूर कर पेराई सुचारू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here