उत्तर प्रदेश: सिम्भावली चीनी मिल में 5 नवंबर से शुरू होगी गन्ना पेराई

हापुड़: सिम्भावली चीनी मिल प्रबंधन ने 5 नवंबर से पेराई सीजन शुरू करने का फैसला किया है। मिल के मुख्य महाप्रबंधक करन सिंह ने कहा कि, मिल के लिए गन्ना किसानों का हित सर्वोपरि है। पेराई को लेकर उन्होंने कहा की, बाहरी क्रय केन्द्रों पर 3 नवंबर 2023 से गन्ना खरीद प्रारम्भ कर दिया जायेगा, और 5 नवंबर से मिल गेट एवं सभी कय केन्द्रों पर गन्ने की खरीद कर मिल में गन्ना पेराई शुरू कर दी जायेगी।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा, पिछले सीजन का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान जल्द से जल्द करने का प्रयास किया जा रहा है।चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) विश्वास राज सिंह ने कहा कि, मिल द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को 3 नवंबर 2023 व 4 नवंबर 2023 के लिए क्रय केन्द्रों के किसानों को पर्चियां भेज दी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here