विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंगलवार, २६ मार्च २०१९

डोमेस्टिक मार्केट: अप्रैल के चीनी कोटा की घोषणा, जो की पिछले महीने की तुलना में २६.५३ प्रतिशत कम है, के साथ चीनी मिलों को मार्च के नहीं बीके हुए स्टॉक को चालू महीने में आगे लेके जाने की अनुमति के कारण देश भर के बाजार में तेजी देखी गई.  महाराष्ट्र में मिलो ने चीनी के भाव ३१०० रुपये पर ओपन रखे और रीसेल में व्यापार २९५० से ३००० रुपये रहा. उत्तर पूर्वी मथको पर ८० रूपये से बाजार सुधरा है जैसे दनकुनी का भाव ३४०० से ३४८० रुपये हुआ,  गुव्हाटी का भाव ३४०० से ३४७० रुपये हुआ. उत्तर प्रदेश में आज मिल की तरफ से बिक्री नहीं हुई. रीसेल का व्यापार ३१२० से ३१५० रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार ३११० रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार ३१५० से ३२०० रुपये GST के अलावा रहे.

इंटरनेशनल मार्केट: मार्केट शांत रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार ३३०.०० डॉलर में हुआ जबकि यू.एस चीनी के भाव १२.४३ सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन ३०७ से ३१० डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव ३१८ से ३२१ डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग १९००० से १९२०० रुपये प्रति मेट्रिक टन रही, और व्हाइट शुगर १९६०० से १९८०० रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ६८.९३ पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार ३.८४४ रहा. क्रूड फ्यूचर्स ४१३६  रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI ५९.७७  डॉलर रहा.

इक्विटी: शेयर बाजारों में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स ४२५.५० अंक की छलांग लगाकर ३८२३३.४१ अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी १२९ अंक की तेजी के साथ ११४८३.२५ पर बंद हुआ।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here