तंजानिया के शहर डार एस सलाम में चीनी की कमी

दार ए सलाम। तंजानिया के शहर डार एस सलाम के बाजारों से चीनी की कमी है। एक दिन पहले ही रिजनल कमीशनर पॉल मकोंडा ने ऐसे चीनी के व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिये जो चीनी के तय खुदरा मूल्य से अधिक दाम पर चीनी बेच रहे थे। कमीशनर के आदेश के अनुसार व्यापारियों के यहां छापे मारे गये। बाजार में चीनी के गायब होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को चाय-कॉफी पीने के लिए चीनी नहीं मिल रही है।

दि सिटीजन ऑनलाइन द्वारा किये गये एक सर्वे के मुताबिक छापेमारी से पहले शहर में चीनी की कीमतें 3500 तंजानिया शिलिंग से 4000 तंजानिया शिलिंग के बीच थी। लेकिन आज बाजार में चीनी उपलब्ध नहीं है। सभी दुकानदारों ने चीनी के स्टॉक समाप्त हो जाने की बात कही। कई दुकानदारों के यहां कई हफ्तों से चीनी नहीं आई है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here