राणा शुगर मिल के प्रबंधन के साथ गन्ना किसानों का गतिरोध खत्म

अमृतसर: किसान यूनियन और राणा शुगर मिल के प्रबंधन के बीच गतिरोध समाप्त हो गया है। मामला नौ गन्ना किसानों के गन्ना खरीद का था। मिल प्रबंधन और किसानों के बीच पारस्परिक समझौते हुआ और बाद में नौ गन्ना किसानों का गन्ना लिया जाएगा यह घोषित किया गया।

राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इस मामले में दखल दिया और मिल प्रबंधन और किसानों के बीच सुलह के लिए बैठक बुलाई थी। इस बैठक में आईजी (बॉर्डर रेंज) एसपीएस परमार, उपायुक्त शिवदुलार सिंह ढिल्लों, एसएसपी (ग्रामीण) विक्रमजीत सिंह दुग्गल और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बैठक में भाग लेने वाले किसान मजदूर संघ समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि चीनी मिल के प्रबंधन ने इस सीजन में अपनी फसल की खरीद के लिए नौ किसानों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करना स्वीकार किया है। यह समझौता अप्रैल तक रहेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ किसानों ने पहले चीनी मिल के खिलाफ गतिरोध कायम किया था। इन किसानों के गन्ने मिल ने लेने बंद कर दिये था। इससे वे मिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here