सहारनपुर में गन्ना रकबा में गिरावट

सहारनपुर: जनपद में गन्ना क्षेत्रफल में कमी आई है। पिछले सीजन की तुलना में इस साल 2256 हेक्टेयर गन्ने का रकबा घट गया है। पिछले साल 1,21,525.544 हेक्टेयर गन्ने का रकबा था, वह घटकर 1,19,269.286 हेक्टेयर रह गया है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, गन्ना सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, जिले में पौधा गन्ने का 10 फीसदी क्षेत्रफल देवबंद चीनी मिल क्षेत्र में बढ़ा है, जबकि उसके पेड़ी गन्ने में नौ प्रतिशत की कमी आई है। दो प्रतिशत पौधा गन्ना गांगनौली चीनी मिल क्षेत्र में बढ़ा है, जबकि सरसावा मिल क्षेत्र में 11 प्रतिशत, नानौता में आठ, गागलहेड़ी मिल क्षेत्र में नौ प्रतिशत और शेरमऊ क्षेत्र में छह फीसदी कमी आई है। पेड़ी गन्ने में सरसावा का रकबा चार प्रतिशत, गांगनौली में चार और टोडरपुर क्षेत्र में 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि नानौता मिल क्षेत्र में सात प्रतिशत, गागलहेड़ी में दो, टोडरपुर में तीन और शेरमऊ मिल क्षेत्र में सात फीसदी की कमी आई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here