नई दिल्ली : वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत कार्यरत विदेशी व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के अंतर्गत मालदीव को अंडे, चावल, चीनी और अन्य आवश्यक वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दी है। इस अधिसूचना के तहत प्रमुख खाद्य और निर्माण से संबंधित वस्तुओं का निश्चित मात्रा में निर्यात सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि मालदीव को नियमित आपूर्ति मिलती रहे।ये निर्यात भारत और मालदीव के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार-से-सरकार (G2G) व्यवस्था के तहत किए जा रहे हैं।इस समझोते के तहत 67,719 मीट्रिक टन चीनी का निर्यात किया जाना है।
इस अधिसूचना की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इन निर्यातों पर किसी भी मौजूदा या भविष्य के निर्यात प्रतिबंध या रोक लागू नहीं होगी। डीजीएफटी द्वारा निर्धारित प्रमुख शर्तें रखीं गई है, जिसमे, प्रतिबंधित वस्तुओं का निर्यात केवल छह नामित बंदरगाहों के माध्यम से ही किया जाएगा, जिसमे मुंद्रा, न्हावा शेवा, तूतीकोरिन, कांडला, विशाखापत्तनम और आईसीडी तुगलकाबाद शामिल है। नदी की रेत और पत्थर एग्रीगेट के निर्यात के लिए पर्यावरणीय मंजूरी और तटीय विनियमन क्षेत्र (CRZ) नियमों का पालन आवश्यक होगा। अंडों के निर्यात के साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार निर्यात निरीक्षण परिषद द्वारा जारी वैध स्वास्थ्य प्रमाणपत्र होना अनिवार्य होगा।


















