कोरोना ने पुरे विश्व में कोहराम मचाया है। इसके चपेट में करोड़ो लोग आये है। अब विश्व के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। ट्रंप ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर पर साझा की। टेस्ट रिजल्ट आने के बाद दोनों को ही क्वारंटाइन कर दिया गया है।
आपको बता दें कि व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स भी शुक्रवार को ही कोरोना की चपेट में आई थीं। जिसके बाद ट्रम्प और उनकी पत्नी ने कोरोना टेस्ट करवाने का निर्णय लिया था।
ट्रम्प ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “मै और मेलानिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। हम अपनी क्वारंटाइन और रिकवरी प्रकिया तुरंत शुरू करेंगे। हम दोनों मिलकर इसका सामना करेंगे।
यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.