केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आज डॉ हर्षवर्धन, अन्य मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में हलचलें तेज हो गई है। विस्तार से पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने बुधवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

प्रधान मंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल में आज शाम 43 नए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, विस्तार के बाद एससी समुदाय के 12 सदस्य होंगे, जिनमें दो कैबिनेट में शामिल होंगे। मंत्रिमंडल में आठ सदस्य अनुसूचित जनजाति के होंगे, जिनमें से तीन कैबिनेट में होंगे। कैबिनेट विस्तार के बाद मोदी सरकार में 27 ओबीसी नेता होने की उम्मीद है, जिनमें से पांच कैबिनेट में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here