द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की 15वीं राष्ट्रपति

नई दिल्ली : एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को गुरुवार को मतगणना के समापन के बाद आधिकारिक तौर पर देश के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में घोषित किया गया है। मुर्मू को 6,76,803 के मूल्य के साथ 2,824 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 3,80,177 के मूल्य के साथ 1,877 वोट मिले। 18 जुलाई को हुए मतदान में कुल 4,809 सांसदों और विधायकों ने वोट डाला था। राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने दिल्ली में अपने आवास पर निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रमाण पत्र सौंपा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू से राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर मुलाकात की और उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here