E ganna app: पेराई सीजन होगा और पारदर्शी

बिजनौर : गन्ना किसानों को पेराई वक्त आसानी से सभी जानकारी मिलें और उनके समय की बचत हो इसके लिए गन्ना विभाग ने ‘इ – गन्ना एप‘ (E ganna app) शुरू किया है। इस एप में किसान अब सट्टे से जुड़ी सारी जानकारी मोबाइल के जरिए पता कर सकता है। पर्चियों के अलावा पिछले सालों के गन्ना सप्लाई की जानकारी भी ले सकता है। इससे किसानों को कोई काम होने पर गन्ना विभाग या समितियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। किसान को केवल उनके सट्टे से जुड़ी जानकारी ही दी जाएगी, लेकिन भुगतान के संबंध में कोई जानकारी किसानों को नहीं दी जाएगी।

किसानों को गन्ना पर्ची, बेसिक कोटे आदि की जानकारी के लिए पक्का कैलेंडर दिया जाता है। अगर कैलेंडर खो जाए या नष्ट हो जाए तो किसानों को परेशानी उठानी होती है। किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। इसी पहल के अगले कदम के रूप में E ganna app को देखा जा रहा है। एप में किसान अपने पिछले सालों की गन्ना आपूर्ति की पूरी जानकारी भी एप पर मिल जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इ – गन्ना एप यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here