फेस्टीव सीजन से अर्थव्यवस्था में आई तेजी : पीयूष गोयल

नई दिल्ली: वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, लंबे समय के बाद त्योहारी बिक्री में हुई बढोतरी और 2021-22 में 550 बिलियन का सबसे अधिक निर्यात रिकॉर्ड के चलते अर्थव्यवस्था में तेजी देखने को मिल रही है।गोयल ने इंडिया इंटरनेशनल के व्यापार मेला लॉन्च पर कहा कि, वर्ष के पहले सात महीनों के लिए व्यापारिक निर्यात 235 बिलियन डॉलर था और यह 400 बिलियन डॉलर तक पहुंचने के ट्रैक पर है, जबकि सेवा निर्यात लगभग 150 बिलियन डॉलर तक जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, कई रिपोर्टों से पता चलता है कि, इस महीने की शुरुआत में दिवाली की बिक्री लंबे समय में सबसे ज्यादा देखी गई। हर आँकड़ा, चाहे वह रोजगार सृजन हो या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में नामांकन, एक व्यापक सुधार को दर्शाता है।निर्यात दुनिया में भारत की बढ़ती प्रासंगिकता को भी दर्शाता है।उन्होंने दावा किया कि, हम वर्तमान वर्ष में वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात के लिए एक ऐतिहासिक ऊंचाई की ओर बढ़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here