मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास…

भोपाल: भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश भी अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है। प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि, राज्य सरकार द्वारा एथेनॉल उत्पादन जैसे नए क्षेत्रों की संभावनाएं तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश में रोजगार बढ़ाने के लिए औद्योगिक निवेश को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा। देवड़ा वर्ष 2022-23 के बजट के संबंध में उद्योग समूह के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योग समूहों की अपेक्षाओं का सम्मान करते हुए उन्हें नीतियों और निर्णयों में शामिल किया जाएगा। देवड़ा ने कहा कि, सभी जिलों को इंडस्ट्रियल फ्रेंडली बनाने की भी योजना है ताकि स्थानीय उत्पादों का मूल्यवर्धन स्थानीय स्तर पर किया जा सके. राज्य सरकार द्वारा एथेनॉल उत्पादन जैसे नए क्षेत्रों की संभावनाएं तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here