मिस्र में चीनी आयात प्रतिबंध को तीन महीने के लिए बढ़ाया गया

हालही में मिस्र के सरकार द्वारा सफेद और कच्ची चीनी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसे की अब और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी मंगलवार को व्यापार और उद्योग मंत्री नेवाइन गामिया ने दी।

गामिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि मिस्र के चीनी भंडार का अनुमान 1.4 मिलियन टन चीनी है, जो छह महीने से अधिक समय तक खपत के लिए पर्याप्त है।

निर्णय आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद लागू होगा। इस निर्णय में दवा के इस्तेमाल लिए उपयोग होने वाली चीनी को बाहर रखा गया है।

गामिया ने कहा कि निर्णय का उद्देश्य स्थानीय उद्योग को वैश्विक चीनी कीमतों में अस्थिर बदलाव से बचाना है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here