मिस्र के पास छह महीने के लिए पर्याप्त चीनी भंडार

कैरो: आंतरिक व्यापार विकास प्राधिकरण के प्रमुख इब्राहिम अश्मावी ने कहा कि, मिस्र का चीनी भंडार छह महीने की खपत के लिए पर्याप्त हैं। मिस्र के खाना पकाने के तेल के भंडार पांच महीने के लिए पर्याप्त हैं और चावल के भंडार साढ़े तीन महीने के लिए पर्याप्त हैं।

आपको बता दे, मिस्र के कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया था की, मिस्र में इस सीजन में 2.85 मिलियन टन चीनी का उत्पादन होने की उम्मीद है, जो देश की लगभग 90% जरूरतों को पूरा करता है। चीनी फसल परिषद (Sugar Crops Council) के प्रमुख मुस्तफा अब्देल गवाद ने कहा की, मिस्र को इस सीजन में छोटी मात्रा में चीनी का आयात करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here