इथेनॉल उत्पादन गन्ना किसानों के लिए फायदेमंद : मंत्री जयंत पाटिल 

सांगली : महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि, इथेनॉल उत्पादन परियोजना किसानों के साथ साथ चीनी उद्योग के लिए फायदेमंद है। इससे आर्थिक तंगी से परेशान चीनी मिलों को भी थोड़ी राहत मिल सकती है। मिल के साखराले यूनिट में प्रति दिन 78 हजार लिटर इथेनॉल उत्पादन होगा।मंत्री पाटिल ने कहा की, निकट भविष्य में मिल के वाटेगाव – सुरुल इकाई में भी प्रति दिन 1,50,000 लिटर की क्षमता वाला इथेनॉल उत्पादन सयंत्र स्थापित किया जाएगा। राजारामबापू पाटिल चीनी मिल के आसवनी विभाग में मंत्री पाटिल के उपस्थिति में गन्ने के रस से इथेनॉल उत्पादन शुरू किया गया।

पाटिल ने कहा, अतिरिक्त चीनी उत्पादन चीनी उद्योग के सामने एक बड़ा मुद्दा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here