बिहार: सुगौली और लौरिया चीनी मिल में होगा एथेनॉल का उत्पादन

बेतियाः बिहार के किसानों के लिए ख़ुशी की खबर है, केंद्र सरकार ने बिहार के दो चीनी मिलों को एथेनॉल उत्पादन की मंजूरी दी है। चंपारण के सुगौली और लौरिया चीनी मिल में अब मक्के और ब्रोकन राइस से एथेनॉल का उत्पादन हो सकेगा। गन्ने के सीजन में गन्ना और उसके बाद मक्का और ब्रोकन राइस के जरिए एथेनॉल का निर्माण होगा। केंद्र सरकार की यह पहल चंपारण के किसानों की समृद्धि के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।

केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए 168 करोड़ रुपए आवंटित किये गये है। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा की, एचपीसीएल बायोफ्यूल्स लौरिया और सुगौली को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने कहा कि, चीनी मिल में 4 महीने गन्ना के सीजन में गन्ने से फिर उसके बाद 6 महीने मक्के और ब्रोकन राइस के जरिए एथेनॉल का उत्पादन होगा। उन्होंने कहा, इस इकाइयों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here