महाराष्ट्र में भीषण गर्मी और पारा 48 डिग्री चढ़ा

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

पुणे, 30 मई (UNI) महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भीषण गर्मी रही जबकि विदर्भ के चंद्रपुर में सबसे अधिक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अंडमान द्वीप समूह, मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के दक्षिणी भाग, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के अलावा अंडमान समुद्र , अंडमान द्वीप समूह और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्से में दक्षिण पश्चिम मानसून के बढ़ने की स्थिति अनुकूल है।

दिन का तापमान ओडिशा, गुजरात, असम, मेघालय,पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके के कुछ हिस्सों में तथा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक था।

विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्व और पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा की अलग-अलग हिस्सों में लू चली।

अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here