लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार से इस सीजन में कमजोर मानसून से प्रभावित किसानों की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के किसान पहले से ही संकट में हैं क्योंकि उन्हें उनकी उपज का गन्ना बकाया और लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है।
1. अपनी उपज का लाभकारी मूल्य व गन्ना बकाया आदि नहीं मिल पाने से यूपी का किसान समाज पहले से ही काफी दुखी व परेशान है तथा कमजोर मानसून ने अब उनकी चिन्ताएं और भी बढ़ा दी है। किसानों को ऐसी विकट स्थिति से निकालने हेतु सरकार हर स्तर पर उनकी मदद तत्काल शुरू करे, बीएसपी की यह माँग।
— Mayawati (@Mayawati) September 8, 2022
बसपा सुप्रीमो ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा की, अपनी उपज का लाभकारी मूल्य व गन्ना बकाया आदि नहीं मिल पाने से यूपी का किसान समाज पहले से ही काफी दुखी व परेशान है तथा कमजोर मानसून ने अब उनकी चिन्ताएं और भी बढ़ा दी है। किसानों को ऐसी विकट स्थिति से निकालने हेतु सरकार हर स्तर पर उनकी मदद तत्काल शुरू करे, बीएसपी की यह माँग। साथ ही, यूपी जैसे विशाल किसान समाज वाले प्रदेश में फसल सुरक्षा व भण्डारण आदि के लिए अगले पाँच वर्षों में 192 करोड़़ अर्थात प्रति वर्ष मात्र करीब 38 करोड़ रुपए खर्च करने की ताज़ा घोषणा क्या ऊँट के मुँह में ज़ीरा के बराबर नहीं लगती है? सरकार इनकी भी उपेक्षा करना बंद करे।