किसानों का दिल्ली मार्च अपडेट: शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त हंगामा; दागे गए आंसू गैस के गोले

पंजाब-हरियाणा (शंभू) सीमा पर मंगलवार को उस समय अराजकता फैल गई जब प्रदर्शनकारी किसानों ने बैरिकेड हटाना शुरू कर दिया, जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इससे पहले, भारी सुरक्षा के बीच किसान यूनियनों द्वारा ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के तुरंत बाद हरियाणा पुलिस द्वारा सीमा पर कई किसानों को हिरासत में लिया गया और उनके वाहनों को जब्त कर लिया गया।

पंजाब, हरियाणा और यूपी से किसान दिल्ली आने लगे हैं। इसकी वजह से दिल्ली से सटी तमाम सीमाओं पर ट्रैफिक जाम लग गया है। दरअसल न्यूनतम समर्थन मूल्य और अन्य मांगों को लेकर किसानों द्वारा वापस से आंदोलन किया जा रहा है। किसानों को मनाने के लिए सोमवार को करीब पांच घ्ंटे लंबी वार्ता चली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा इस बैठक में शामिल थे। लेकिन किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी चाहते थे। इसी पर बात बिगड़ गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उसके बाद किसान नेताओं ने आर-पार की जंग का ऐलान करते हुए कह दिया कि, दिल्ली कूच होकर रहेगा… गाजीपुर, सिंघु, संभू, टिकरी समेत सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि, किसानों की आड़ में उपद्रवियों ने अगर कानून व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here