हरियाणा में किसानों को गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी का इंतजार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अभी तक वर्ष 2022-23 के लिए गन्ने के लिए राज्य द्वारा अनुमोदित मूल्य (SAP) तय नहीं किया है, जबकि अगले महीने से पेराई कार्य शुरू होने की तैयारी है। किसानों को सरकार द्वारा SAP घोषणा का इंतजार है।

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, SAP बढ़ाने का निर्णय 7 सितंबर को हुई गन्ना नियंत्रण बोर्ड की वार्षिक बैठक में नहीं लिया गया क्योंकि चीनी मिलें गन्ने की कीमतों में वृद्धि के पक्ष में नहीं थीं। आपको बता दे की, पिछले साल हरियाणा सरकार ने 10 सितंबर को SAP में 12 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

हरियाणा में किसान नेता सरकार से गन्ना SAP को बढ़ाकर ₹ 400 प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि राज्य पिछले कई वर्षों से गन्ने की उच्चतम कीमतों के लिए जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here